Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

किसान नेता, स्पा व शराब ठेकेदार के नाम भ्रामक वीडियो से भाजपा कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ अब होगी कानूनी कार्रवाई – एडवोकेट विरेन्द्र सिंह चौहान

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


किसान नेता, स्पा व शराब ठेकेदार के नाम भ्रामक वीडियो से भाजपा कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ अब होगी कानूनी कार्रवाई – एडवोकेट विरेन्द्र सिंह चौहान

सिरोही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर भाजपा संगठन, किसानी कार्य से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भ्रामक, व अपमानजनक बयानबाजी करने वाले तेजराज सोलंकी को विधिक नोटिस जारी कर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने नोटिस मेँ कहा है कि सोलंकी ने अपने वीडियो मेँ कहा कि सिरोही की बी जे पी को कोन चला रहा है अपने आपको किसान नेता कह रहा वो दारू का व्यापार कर रहा है स्पा चलाने वाला आज बी जे पी चला रहा है दारू का ठेकेदार बी जे पी चला रहा और रामराज्य की बात कर रहा है वाइरल वीडियो में ये बात तेजराज सोलंकी बार बार बोल रहा जिस व्यक्ति के बारे मेँ बोल रहे है उसका नाम सार्वजनिक करें ,पुरे प्रकरण को लेकर चौहान ने सिरोही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि तेजराज सोलंकी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए भाजपा एवं उसके समर्पित कार्यकर्ताओं पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। 


सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो में भाजपा संगठन को चलाने को लेकर जिस प्रकार के भ्रामक अस्पष्ट व तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं, वह न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान है बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वीडियो में बार-बार “दारू का ठेकेदार”, “स्पा संचालक” और “कथित किसान नेता” जैसे शब्दों का उपयोग कर भाजपा संगठन को बदनाम करने का सुनियोजित प्रयास किया गया, लेकिन तेजराज सोलंकी उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने का साहस नहीं जुटा पाया। इससे स्पष्ट है कि यह केवल भ्रम फैलाने, राजनीतिक द्वेष और भाजपा की बढ़ती जनस्वीकार्यता से बौखलाहट का परिणाम है। विरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा और मूल्यों पर चलने वाला संगठन है, जहां कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से संगठन को मजबूत करते हैं। ऐसे में बिना प्रमाण पूरे संगठन को कटघरे में खड़ा करना दुर्भावनापूर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण और उक्त व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करे अन्यथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 व उपधाराओं अंतर्गत अपराध हेतु सिविल वाद एवं आपराधिक मानहानि सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी स्तर पर संगठन की प्रतिष्ठा पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे और राजनीतिक फैलाए जा रहे भ्रम भ्रम पर कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe