Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: मिनी स्टेडियम निर्माण की तैयारी तेज 88 पेड़ों की नीलामी में 4.50 लाख तक पहुंची बोली

 इसरार अहमद 


 अम्बेडकरनगर 


मिनी स्टेडियम निर्माण की तैयारी तेज 88 पेड़ों की नीलामी में 4.50 लाख तक पहुंची बोली

भियांव / अम्बेडकरनगर

विधानसभा जलालपुर अंतर्गत विकास खंड भियांव की ग्राम पंचायत किशुनदासपुर (समैंसा) में प्रस्तावित ग्रामीण मिनी स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा कल्याण विभाग/स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम दर्ज भूमि पर खड़े पेड़ों को हटाने के लिए आयोजित नीलामी में बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कुल 88 पेड़ों की नीलामी में बोली 91 हजार 645 रुपये से शुरू होकर 4 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंच गई।नीलामी प्रक्रिया कुल 13 चक्रों तक चली जिसमें अतुल कुमार सिंह ने सर्वाधिक 4 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहम्मद वसीम ने 4 लाख 45 हजार रुपये की बोली लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

नीलामी में कुल सात लोगों ने प्रतिभाग किया जिनमें यजुर्वेद कुमार राकेश कुमार यादव अतुल सिंह मोहम्मद वसीम पवन मिश्र जगदीश एवं संजय कुमार शामिल रहे। बोली प्रक्रिया के दौरान सभी प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोलीदाताओं के लिए जीएसटी अनिवार्य रखा गया था तथा 3000 रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई। नियमों के अनुसार सफल बोलीदाता को कुल नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा जबकि शेष धनराशि तीन दिनों के भीतर जमा करनी होगी।ग्रामीण स्टेडियम निर्माण कार्य को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में उपजिलाधिकारी जलालपुर को अध्यक्ष खंड विकास अधिकारी भियांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्रीय वनाधिकारी जलालपुर, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भियांव सदस्य तथा लेखाकार भियांव सदस्य/सचिव के रूप में शामिल हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मिनी स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe