हरदोई एसपी का एक्शन थाना पिहानी हरपालपुर सहित 5 अपराधियों को 6 माह किया जिला बदर।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
पिहानी हरदोई। जिला में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त 5 शातिर अपराधियों को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है।जिला बदर किए गए अपराधियों में थाना पिहानी क्षेत्र के करीमनगर निवासी सालिम जमील कामिल और शकील पुत्र मोहम्मद रजा शामिल हैं। थाना हरपालपुर क्षेत्र के मोहलनपुर निवासी बबलू पुत्र गंगाशरण सम्मिलित है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
