आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*385 पुलिसकर्मियों के तबादले के बाद भी कई की रवानगी लंबित, उठ रहे सवाल
झाँसी। जनपद में हाल ही में 385 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तत्काल प्रभाव से रवानगी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चर्चा है कि अब भी कुछ पुलिसकर्मी अपने पूर्व तैनाती स्थल के थाना एवं चौकियों पर बने हुए हैं।इस स्थिति को लेकर आमजन के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तबादला आदेश जारी होने के साथ ही तत्काल रवानगी के निर्देश दिए गए थे, तो फिर कुछ कर्मियों की रवानगी अब तक क्यों नहीं हो सकी।
सूत्रों के अनुसार, कई थाना एवं चौकियों में अभी भी ऐसे पुलिसकर्मी कार्यरत बताए जा रहे हैं, जिनका स्थानांतरण आदेश पूर्व में जारी हो चुका है। इसे लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चाओं का दौर जारी है।
लोगों का कहना है कि यदि तबादला आदेशों का पूर्ण पालन नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे क्या प्रशासनिक कारण हैं, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर इसकी जिम्मेदारी किस स्तर पर तय की जाएगी।
जनता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की समीक्षा कर स्थानांतरण आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
