लेखपाल सुकंठ राय को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई, नम हुईं सबकी आंखें।
पत्रकार स्वतंत्र नामदेव
कांकेर जिला ब्यूरो
बड़ेकापसी समिति एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने जताया सम्मानआदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बड़ेकापसी में पदस्थ लेखपाल सुकंठ राय को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने सुकंठ राय के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।
विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। सुकंठ राय ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रबंधक मुकुंद राय, शाखा प्रबंधक सुरेश पुरी गोस्वामी, लिपिक नंदलाल मजुमदार, संतोष दास, केशव शर्मा, अलोक कुमार सिकदर,श्रवण कुमार शर्मा, दीपा राजवंशी, सावित्री चक्रवर्ती, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
