आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी
दिनांक 01.05.2026
झांसी! झांसी के तैराकी खेल प्रेमियों की एक बैठक तैराक दीन दयाल मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें मज़हर अली, रामबाबू बारी, किशोर कुमार मिश्रा, पुष्पेन्द्र कुशवाहा और श्रद्वा अहिरवार शामिल रहे। सभी ने इस बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया कि झांसी के ख्याति प्राप्त तैराक बद्री प्रसाद लाहौरी की 27वीं पुण्य तिथि दिनांक 7 अगस्त को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में हर उम्र के महिला पुरूष भाग ले सकेंगे। दीन दयाल मिश्रा ने सभी तैराकों को आव्हान करते हुए कहा कि झांसी जिले के सभी तैराक इस प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी जारी रखें और इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार कर झांसी का नाम रोशन करें।आनन्द बॉबी चावला झांसी।
