Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: फतेहपुर शहर के आबूनगर में जनगणना–2027 के मकान सूचीकरण कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



फतेहपुर शहर के आबूनगर में जनगणना–2027 के मकान सूचीकरण कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण (AHLO)’ के तहत आबूनगर वार्ड संख्या 14 में चल रहे गणना कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। मौके पर डीएम ने प्रगणक द्वारा मोबाइल के माध्यम से की जा रही ऑनलाइन गणना प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना–2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 जिलाधिकारी ने प्रगणकों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुसार घर-घर जाकर गणना करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मकान या परिवार छूटने न पाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी सदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe