Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: सवारी बसों में अवैध रुप से सामान ले जाने पर करें सख्त कार्यवाही: मण्डलायुक्त

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 22 मई 2026


*सवारी बसों में अवैध रुप से सामान ले जाने पर करें सख्त कार्यवाही: मण्डलायुक्त*


*नाॅन जीएसटी पेड सामान पर मालस्वामी के साथ ही बस के परमिट निरस्तीकरण कार्यवाही के भी निर्देश*


*चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहे, पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश*


*आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में पीड़ित से अवश्य वार्ता करने के निर्देश*

झांसी: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी।

सवारी बसों में अवैध रुप से सामान ले जाने पर करें सख्त कार्यवाही

मण्डलायुक्त ने सवारी बसों में अवैध रुप से सामान ले जाने पर सख्त कार्यवाही हेतु जीएसटी एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नाॅन जीएसटी पेड सामान पर मालस्वामी के साथ ही बस के परमिट निरस्तीकरण सम्बन्धी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ऐसे मार्गो एवं बस स्टापों को चिन्हित करने के निर्देश दिये कि जहां से अवैध सामान की ढुलाई की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने इस कार्य को विशेष अभियान के रुप में चलाये जाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।        

मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में अविलम्ब सुधार लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल सुलभतापूर्वक उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसी प्रकार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

         उन्होंने झांसी जनपद में बामौर स्थित गौशाला में गौवंशों को गर्मी से निजात के लिए छप्पर एवं टाटपट्टी लगाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अन्य गौशालाओं में भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने हरा चारा नीति के अन्तर्गत किसानों को चारा बोने के लिए प्रेरित करें, जिससे उस चारे को खरीद कर गौशालाओं में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सूखा पड़ने की स्थिति में कार्ययोजना तैयार करायें।

आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से अवश्य वार्ता करें

मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य करें, जिससे जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें। आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर सम्पर्क करने के साथ ही गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये।चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहे, पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश।मण्डलायुक्त ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रखते हुये पैदल गश्त बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध शराब के उत्पादन/बिक्री, गैंगस्टर, भूमाफिया, शराब माफिया पर सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने गैंगस्टर के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चैन स्नैचिंग घटनाओं, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करें, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में, एनएचएआई के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाने की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने थानों में जनसुनवाई का परीक्षण गुणवत्तापरक सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

  मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली, जीएसटी, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, परिवहन, लम्बित न्यायिक वादों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति दीदी, छात्रवृत्ति प्रकरण, प्रोजेक्ट अलंकार, फैमली आईडी, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, निराश्रित गौवंशों का संरक्षण, दुग्ध विकास, आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएमश्री, पीएम स्वनिधि, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, खाद्य, आपूर्ति, औषधि प्रशासन, गैस की उपलब्धता एवं अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।

         बैठक में जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, एसपी ग्रामीण झांसी डाॅ0 अरविन्द कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन उमाकान्त त्रिपाठी, सीडीओ झांसी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम वित्त एवं राजस्व झांसी पल्लवी मिश्रा, एडीएम ललितपुर दिनेश कुमार, एडीएम जालौन नितिन कुमार सिंह, जेडीसी सुरेशचन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, जेडी शिक्षा श्री राजूराणा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 सुमन, उप श्रमायुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, उप निदेशक समाज कल्याण डाॅ0 इन्द्रा सिंह, उप निदेशक पंचायत श्री अजय आनंद सरोज, लोक निर्माण, जल निगम, उद्यान, भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe