Etawah News: सभासद पुत्र पर पालतू कुत्ते का हमला, पैर में काटा, मोहल्ले में दहशत
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा। कोठी कैस्त मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने 15 वर्षीय किशोर पर अचानक हमला कर दिया। घटना में किशोर के पैर में कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया।उक्त मोहल्ला निवासी सभासद मोहिनी दुबे पत्नी अनुरुद्ध मोनू दुबे के पुत्र ऐश्वर्य दुबे को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने काट लिया। ऐश्वर्य के पिता मोनू दुबे ने बताया कि कुत्ता अचानक हमला कर बैठा और उनके बेटे के पैर में काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह किशोर को कुत्ते से छुड़ाया। घटना के बाद परिजन तुरंत घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाए।
परिजनों का आरोप है कि कुत्ता मालिक की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। उनका कहना है कि कुत्ता पहले भी आक्रामक रहा है, लेकिन इसके बावजूद मालिक द्वारा कोई सावधानी नहीं बरती गई। घटना के बाद मोहल्ले में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह कुत्ता मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
