संवाददाता हितेश कुमार जोशी
रेवदर में अवैध गैस सिलेंडर उपयोग पर प्रशासन ने कार्रवाई की
सिरोही जिले के रेवदर में अवैध गैस सिलेंडर उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, जिला कलेक्टर सिरोही के निर्देशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, उपखंड अधिकारी राजन लोहिया व तहसीलदार मंजू देवासी के, नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर जांच कर चलाया अभियान, दुकानों व व्यावसायिक स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर के, इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई करते हुए कुल 15 सिलेंडर किए जब्त, अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को नियमों का पालना करने व, व्यावसायिक उपयोग के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर ही इस्तेमाल करने को लेकर की अपील