ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
वडोदरा पादरा तालुका के अंकलाव का क्षतिग्रस्त गंभीरा ब्रिज की मरा म्मत बाद तुरंत द्विचक्रीय वाहनों ओर पैदल यात्रीओ के लिए शुरू होने से जनता को राहत।
गंभीरा पुल से 24 घंटे में 15 हजार बाइकें गुजरती हैं पादरा तालुका के मुजपुर को अंकलाव के गम्भीरा से जोड़ने वाला पुल गिरने के बाद उसकी तुरंत मरम्मत कर दी गई है और उसे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
पुल के खुलने के बाद से बड़ी संख्या में वाहन चालक इसका उपयोग कर रहे हैं सड़क एवं भवन विभाग द्वारा किए गए यातायात सर्वेक्षण के अनुसार,24 घंटों में 14,551 बाइकें पुल से गुजरे।
जिसमें यह ब्रिजसे वडोदरा से आनंद आवा जाही की करीब 15,000 बाईकों की संख्या सर्वेक्षण के दौरान संख्या पाईगई।
पैदल यात्रियों की आवाजाही भी काफी अधिक रही। इस दौरान, वडोदरा से आनंद की ओर 1,182 पैदल यात्रियों ने और आनंद से वडोदरा की ओर 1,305 पैदल यात्रियों ने पुल पार किया।
साइकिल चालकों के लिए सबसे व्यस्त समय सुबह 7 बजे से 10 बजे और शाम 5 बजे से 6:30 बजे के बीच संख्या दर्ज कीगई।
शुरूकिए ब्रिजपर जनताकी सुरक्षा को लेकर खास सावधानी रखकर पुल पर स्टील का ढांचा दोनोंओर लगाया गया। इसके अलावा, दोनों सिरों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी की निगरानी, पुलिस और होम गार्ड तैनात किए गए हैं। साथमे दुर्घटनारोधी अवरोधक, सड़क सुरक्षा बोर्ड और लेन डिवाइडर भी लगाए गए हैं।इस पुल से केवल दोपहिया वाहनों को ही गुजरने की फिलहाल अनुमति दिगई है। साथमे विक्षेपण और कंपन परीक्षण के माध्यम से पुल की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।


