Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के संरक्षण में बकेवर में चल रहा है " बाबा ब्रिक फील्ड" अवैध ईंट भट्टा

 Etawah News: सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के संरक्षण में बकेवर में चल रहा है " बाबा ब्रिक फील्ड" अवैध ईंट भट्टा 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना अनुमति, व पर्यावरण इन्वायरमेंट की बिना सहमति के किया जा रहा भट्टा संचालित 


सपा सांसद के भतीजे का भट्टा ‘बाबा ब्रिक फील्ड’ पर बड़े सवाल, उपजाऊ मिट्टी के खेतों में हो रहा अवैध खनन, खनन अधिकारी मौन 

इटावा। समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे के संरक्षण में बकेवर में पिछले कई वर्षों से स्थानीय तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों व खनन अधिकारी के संरक्षण में अवैध भट्टा संचालित किया जा रहा हैं। 


सूत्रों से जानकारी की गई तो ईंट भट्ठे के बारे में तमाम खामियां सामने आई है। इस ईंट भत्ते की परमीशन ही नही है, इटावा जिला पंचायत से भी इस भट्टे का लाइसेंस नही है, ईंट भट्टा चलाने के लिए शासन के नियमानुसार भट्टे के नाम कोई रॉयल्टी ऑनलाइन जमा नही है एक साधारण चालान पर मुहर लगी हुई है। भट्टा किस जगह पर है किस गाटा संख्या में संचालित किया जा रहा है इसका कोई रिकार्ड नही है। इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इटावा जनपद के बकेवर क्षेत्र में स्थित ‘बाबा ब्रिक फील्ड’ इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि यह ईंट भट्ठा बिना किसी वैध कागजात और बिना सरकारी अनुमति के खुलेआम संचालित किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस भट्ठे का संचालन दीपेंद्र सिंह दोहरे द्वारा किया जा रहा है। जो कि इटावा के वर्तमान सपा सांसद का सगा भतीजा है। जिसके चलते स्थानीय तहसील प्रशासन इस पूरे मामले में कार्रवाई करने से बच रहा है। जब कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना अनुमति बिना सहमति , व पर्यावरण विभाग से बिना ई-सी बनवाये ईंट भट्टे का संचालन नही किया जा सकता। लेकिन फिर भी सांसद के संरक्षण में चल रहा है। 


भट्टे के पास मिट्टी खनन की एनओसी भी नही है। सरकार ने अधिसूचना जारी करके बिना एनओसी मिट्टी उठाने पर कार्यवाही के आदेश दिए थे लेकिन खनन अधिकारी की मिलीभगत से कोई कार्यवाही नही की जा रही है। ईंटो के लिए खेतो की उपजाऊ मिट्टी खोदी जा रही है। ईंट भट्टा अवैध तो है ही लेकिन पर्यावर्णीय शर्तो का पालन भी नही कर रहा है। मिट्टी खनन के लिए भी पर्यावरण की एनओसी अनिवार्य है जो कि इस अवैध ईंट भट्ठे के पास नही हैं। खनन निदेशालय के अनुसार माइनिंग मित्र साइट पर विनियमन शुल्क जमा कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाता है तभी मिट्टी खनन कर सकते हैं लेकिन इस भट्ठे ने इस नियम को नहीं माना। 


👉 भट्टे के धुएं से स्थानीय लोगों की परेशानी


ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठे से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण आसपास के गांवों के लिए खतरा बन चुका है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। 


👉 नियमों को दरकिनार कर सांसद ने अपने कोठे से निजी भट्टे पर लगवाई हाई मास्ट लाइट


 इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे ने अपने कोटे से अपने भतीजे दीपेंद्र दोहरे के निजी भट्टे पर नियमों को दरकिनार कर अपनी सांसद निधि से एक बड़ी हाई मास्ट लाइट लगाई है। सोशल मीडिया पर इस लाइट को लगाये जाने का जमकर विरोध हो रहा है। और सांसद की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठ रहे हैं इस मामले में सांसद ने चुप्पी साथ रखी है और कुछ बोलने को तैयार नहीं है।


👉 क्या में गोली खाने आऊं इटावा : क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव 


जब इस अवैध ईंट भट्टे की शिकायत के लिए क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव से फोन किया गया तो वह तपाक से बोले कि क्या मैं इटावा गोली खाने आऊंगा। वहां तो भट्टे वाले गोलियां चला देते हैं उसके बाद कहने लगे कि डीएम को शिकायत करो।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe