Etawah News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा। जनपद के ग्राम जैनपुरनागर में “शिक्षा का हक अभियान एवं स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। U.P.S. जैनपुर नागर (कम्पोजिट 1-8) के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।रैली में बच्चों ने “प्रभात फेरी 2026” का बैनर लेकर जागरूकता नारे लगाए और अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम एवं जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त शुक्ल के निर्देशन में संचालित किया गया।
विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण— पुष्पा यादव, अखिलेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पंकज प्रताप सिंह, रेखा जोशी, नीरज सिंह राठौर, ज्योति भारद्वाज, अफीफा सुल्तान, माया देवी आदि उपस्थित रहे।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं— कृष्णा, रिषा, आदित्य, मयंक, रोहित, प्रियंका, अनुभव, आयुष, कार्तिक, अंकित, खुशी, दीक्षा, अनुशका, पायल, अंश, गोल्डन, निशा आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी
