हनुमान जी महाराज की कृपा से आप सबके जीवन में सुख शांति समृध्दि आएं :आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज
🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹
"सादर जय सियाराम"
सभी देशवासियों को "हनुमान प्राकट्य महोत्सव की आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं !
हनुमान जी की वीरता और भक्ति को याद करते हुए आगे हम सभी भक्तगण अपने जीवन में शक्ति और सेवा की भावना को अपनाएं ।
भगवान श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से आप सबके जीवन में सुख शांति समृध्दि आएं ।
आइएं हम सब भगवान हनुमान जी महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और अपने देश और समाज की सेवा में योगदान करें ,
प्रभु का प्रिय बनने के लिए मानव को सदा कृतज्ञ भाव से सेवा और परमार्थ कार्य निरत रहना चाहिए ।
दूसरों की संकट की घड़ी में संकटमोचन बनकर उनके संकटों को अपना संकट मानकर उसके निवारण के लिए अपने प्राणों तक को दांव पर लगा देना जो श्री हनुमान जी महाराज का जीवन हमें सीख देती है ।
दूसरे को जीतने वालों को वीर और जो स्वयं को भी जीत जाए उसे महावीर कहते हैं ।
श्री हनुमान जी महाराज का जीवन मनव मात्र को जितेंन्द्रिय बनने की प्रेरणा भी प्रदान करता है ।
बलवान होना ही पर्याप्त नहीं है अपितु विवेकवान होना भी जीवन की अनिवार्यता है ।
बल बुद्धि विद्या विनय , विवेक एवं स्वामी भक्ति का गुण ही श्री हनुमान जी महाराज के जीवन को जन-जन का आदर्श एवं प्रभु श्रीराम-मां जानकी का प्रिय बनता है ।
बुद्धि-विवेक के भंडार , ज्ञानियों में भी अग्रगण्य भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी महाराज के मंगलमय पावन प्राकट्य महोत्सव पर आप सबको अनंत शुभकामनाएं !
आपका मार्गदर्शक आपके पूज्य गुरुदेव ,
[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]
संपूर्ण विश्व ,
संपर्क सूत्र:-6396372583,
🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹
.jpg)