Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जैनपुर नागर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 Etawah News: जैनपुर नागर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर: बुधवार देर रात करीब 11 बजे थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों द्वारा यूपी-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित पुत्र बहादुर सिंह निवासी कटेखेड़ा, थाना जसवंतनगर ने सूचना दी कि उसकी भतीजी कीर्ति (उम्र लगभग 22 वर्ष) पत्नी लवि जाटव, निवासी ग्राम जैनपुर नागर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह भी पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को भी घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने शव को महिला आरक्षी की सहायता से सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल इटावा की मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe