सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
फतेहपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी और अधिकारियों ने डीएम को दी भावभीनी विदाई
फतेहपुर जिले में शासन ने जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के साथ-साथ निदेशक यूपीनेडा और प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश रेन्यूएबिल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रविन्द्र सिंह ने 15 सितम्बर 2024 को जनपद का कार्यभार ग्रहण किया था। लगभग एक वर्ष सात माह के अपने कार्यकाल में उन्होंने कुशल नेतृत्व, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं से जनपद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कार्यकाल को विकास और सुशासन के लिए सदैव याद किया जाएगा। आज कलेक्ट्रेट परिसर के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी का भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके योगदान को स्मरणीय बताया। सभी ने कहा कि डीएम के मार्गदर्शन में जनपद में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली।इस अवसर पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।



