बोकारो से विशेष रिपोर्ट: अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव की जीत से जिला बार एसोसिएशन गौरवान्वित
लोकेशन बोकारो से नेशनल ब्यूरो हेड एवं लीगल एडवाइजर अधिवक्ता राजेश कुमार की विशेष रिपोर्ट।
बोकारो जिला बार एसोसिएशन के लिए यह एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से अधिवक्ताओं के बीच उत्सुकता और उत्साह का माहौल बना हुआ था। हर दिन मतगणना के आंकड़ों पर सभी की निगाहें टिकी थीं कि आखिरकार कौन उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित चुनाव में जीत दर्ज करेगा।इस बार चुनाव में कुल लगभग 100 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। ऐसे में पुरुष प्रत्याशियों के लिए मुकाबला और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बोकारो से उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए अधिवक्ता श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने मजबूत जनसंपर्क, व्यवहार कुशलता और अधिवक्ताओं के साथ सीधे संवाद के बल पर शानदार जीत दर्ज की।
श्री श्रीवास्तव ने कुल 684 मत प्राप्त कर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बोकारो जिला बार एसोसिएशन के लिए गर्व का विषय बन गई है। खास बात यह रही कि इस चुनाव में कई पुराने और अनुभवी प्रत्याशी हार गए, जबकि मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव पुनः विजयी होकर अपनी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को साबित करने में सफल रहे।
उनकी यह जीत उनके संघर्ष, समर्पण और अधिवक्ता समाज के प्रति उनके निरंतर जुड़ाव को दर्शाती है। यह स्पष्ट संकेत है कि आज भी वे अपनी क्षमता और जनसमर्थन के बल पर चुनाव जीतने की काबिलियत रखते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल में इस बार उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद अवश्य प्राप्त होगा, जिससे वे अधिवक्ताओं के हित में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
बोकारो अधिवक्ता संघ की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही TTN 24 नेशनल न्यूज़ चैनल की ओर से भी श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देती है
यह जीत न केवल एक व्यक्ति की सफलता है, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज के विश्वास और एकता का प्रतीक भी है।
.jpg)