रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
लुईस खुर्शीद का लखनऊ में स्वागत, प्रेस कॉन्फ्रेंस की विकास नगर पीड़ितों से मिलीं, राहत सामग्री बांटी
फर्रुखाबाद कायमगंज की पूर्व विधायका लुईस खुर्शीद का 20 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और विकास नगर में हुई घटना के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायका लुईस खुर्शीद ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, लुईस खुर्शीद विकास नगर पहुंचीं। वहां उन्होंने हाल ही में हुई घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उन तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी उजैर भाई, शावेज़ भाई, हिलाल शफीकी, मनोज कुमार सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद की सदर सीट से 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का दावा कर रही हैं। वह एक सक्रिय नेता रही हैं और फर्रुखाबाद में लोगों की मदद करती रही हैं

