हरदोई बी एस ए ने बाबा सुनासीर नाथ के किये दर्शन
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई बीएसए अजीत सिंह ने बाबा सुनासीर नाथ के दर्शन कर बाबा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया बाबा सुनासीर नाथ का इतिहास बहुत पुराना है और ऐसा कहा जाता है कि इंद्रदेव के द्वारा शिवलिंग की स्थापना की गई थी।इस शिवलिंग पर औरंग ज़ेब ने आरा चलवाया था लेकिन शिव की महिमा के आगे उसकी एक न चली और उसकी सेना पीछे हट गयी थी। अजीत सिंह ने बताया कि वह शिव भक्त हैं जब कभी उनको अवसर मिलता है तो इसी तरह से शिव मंदिरों में जाते हैं और भगवान का पूजन अर्चन करते हैं और उन्होंने बताया शिव जी में उनकी अपार श्रद्धा बचपन से ही हैइस अवसर पर उनके सहयोगी उनके साथ मौजूद रहे मंदिर परिसर के पुजारी उनके साथ गजेंद्र सिंह सुधांशु मोहन जितेंद्र पाठक सहित कई शिक्षक गण मौजूद रहे
