कौशाम्बी
ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
जिलाधिकारी ने उ.प्र. होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया जायजा
कौशाम्बी /जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज उ.प्र. होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र एस.ए.वी. इंटर कॉलेज सैनी सहित अन्य केन्द्रों का भ्रमण कर का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षार्थियों की संख्या एवं सीसीटीवी निगरानी की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराई जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ से कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

