Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, आलोट में राष्ट्रपति-पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो 

डॉ सुनील चोपड़ा


 गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, आलोट में राष्ट्रपति-पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशभर की पांच हजार तहसीलों में सोमवार 27 अप्रैल को एक साथ ज्ञापन दिए गए। इसी कड़ी में आलोट के कारगिल तिराहे पर गौ भक्तों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

आचार्य राकेश प्रधान ने कहा कि गांवों में गोचर भूमियां हड़प ली गई हैं, जिससे गौमाता दर-दर भटक रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी गोचर भूमियां कब्जों से मुक्त नहीं हो पाई हैं। इस दिशा में गंभीरता से सोचना होगा।  


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तूफानसिंह यादव ने कहा कि गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान इन तीन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत ज्ञापन देकर हो गई है।  


कारगिल तिराहे पर नायब तहसीलदार हेमलता डिडोर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन राकेश प्रधान ने किया एवं आभार महेश टांक ने माना। ज्ञापन में गौ हत्या पूरी तरह बंद करने तथा गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की पुरजोर मांग की गई।  


इस अवसर पर विनोद माली, दिलीपसिंह राणा, बहादुरसिंह, समरथ, नंदनराज जैन, मोहक मेहता, पवन शर्मा, राहुल रांका, दिनेश लोहार, मनीष सेठिया, दिनेश कोठारी, अनिल भरावा, बद्रीलाल झंडी, संजय सिंदूरिया, कमल गुप्ता, पंकज पंवार, भूपेंद्रसिंह सोलंकी, हेमेंद्रसिंह निगम, केदारमल काला, शांतिलाल पोरवाल, मांगुसिंह आंजना, महावीरदास बैरागी, गोवर्धनलाल शर्मा, राजेश प्रजापत, जन्मेजय परिवाजक, विजेन्द्रसिंह सोलंकी, शैलेन्द्र राठौड, संजय पांचाल, सुरेश उपाध्याय, डॉ. दिलीप काला, अनिल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त व नागरिक उपस्थित थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe