Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगाई,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताया

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगाई,परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताया

फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के नैनियानगला में 23 वर्षीय अनुज शाक्य ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुई। सुबह 5 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुज ने अपने घर की रसोई में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की।

मृतक अनुज शाक्य की शादी लगभग सात महीने पहले अक्टूबर में एटा जिले के नकटई अलीगंज निवासी बंदना से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। सूत्रों के अनुसार, शादी के तीन महीने बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी और दस दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। अनुज टेंट हाउस और डीजे का काम करता था।


घटना की सूचना मिलने पर मऊ दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजब सिंह और उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल शुरू की। उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक के बड़े भाई सुनील ने अनुज की आत्महत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुज ने रसोई में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, लेकिन रसोई की पटिया के ऊपर होने के कारण यह हत्या प्रतीत होती है। सुनील ने कहा कि उनके भाई को मारकर लटकाया गया है और इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

इस संबंध में थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे अनुज पुत्र रामप्रसाद (उम्र करीब 23 वर्ष) निवासी नैनियानगला ने अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अनुज से उसका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद अनुज उसे मारता-पीटता था, जिस कारण वह मायके चली गई थी। 30 अगस्त को शादी हुई थी और वह लगभग तीन महीने मायके में रही। दस दिन पहले ही वह पति के साथ रहने लौटी थी।


पत्नी के अनुसार, घटना की रात मकान के ऊपर लैट्रिन-बाथरूम का निर्माण चल रहा था और वे बालू के तसले भर रहे थे। पति ने उसे गेट के पास खड़े होने को कहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह डरकर अंदर चली गई। वहां पर्दा पड़ा था, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। और उसे घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया। शर्म के मारे वह पास के जेठ के मकान के छप्पर में चली गई और बाद में घर के अंदर घुसी।


पत्नी ने यह भी बताया कि पति के पास एक डिब्बी में कैप्सूल रखे थे। जब उसने कैप्सूल के बारे में पूछा, तो पति ने डिब्बी छीन ली। गुस्से में उसने कुछ कैप्सूल खा लिए, जिसके बाद पति ने डिब्बी फेंक दी और उसकी साड़ी लेकर किचन में चले गए। जब उसने पति को रोकने की कोशिश की, तो पति ने उसे धक्का दे दिया और अंदर से कुंडी लगा ली। पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। लगभग 12 बजे पति ने किचन के अंदर साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।


अनुज के परिवार में उनकी माता नारायण देवी, बड़े भाई हरिदत्त शाक्य (38), सुनील (34), मनोज (28) और अनिल (19) हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe