*लोकेशन रामगढ़ ब्यूरो नेशनल हेड एवं लीगल एडवाइजर अधिवक्ता राजेश कुमार की विशेष रिपोर्ट
एंकर। मोटर व्हीकल एक्ट केस का जल्द से जल्द करें निष्पादन: मो0 तौफीकुल हसन*
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो0 तौफीकुल हसन के अध्यक्षता में दिनांक 21.04.2026 (मंगलवार) को मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित बैठक हुआ संपन्न। व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के वीडियो कांफ्रेंसींग हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में लंबित मोटर व्हीकल एक्ट मामलों का ज्यादा से ज्यादा केस के निष्पादन कराने के लिए इंश्योरेंस कंपनियों एवं अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक केसों का निष्पादन करने के लिए कहा। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 को देश के सभी व्यवहार न्यायालय में एक साथ लगेगी।इस बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, सिविल जज सीनियर डिवीजन चतुर्थ उत्तम सागर राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार, जज इंचार्ज हर्षित तिवारी के साथ इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण तथा मोटर व्हीकल एक्ट मामले के प्रथम पक्ष के अधिवक्तागण शामिल थे।

