शिक्षकों की सेवा पूर्ण होने पर फूल-मालाओं से सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई माधोगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपुरवा में प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह एवं सहायक अध्यापक नीरज अवस्थी के सेवा काल पूर्ण होने पर सोमवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, न्याय पंचायत के शिक्षकगण, ग्राम प्रधान व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि मोनिस खान (डायट प्रवक्ता)हरदोई रहे। मोनिस खान ने अपने संबोधन में कहा कि अरुण कुमार सिंह और नीरज अवस्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान दोनों शिक्षकों को विद्यालय परिवार ने तथा न्याय पंचायत से पधारे शिक्षक गण , शिक्षिकाएं, एवम्, ग्रामीणों, कोटेदारों ने फूल-मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को याद किया। विदाई के दौरान भावुक माहौल बन गया और विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने नम आंखों से दोनों शिक्षकों को विदा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में सभी ने उनके योगदान को सराहते हुए लंबे समय तक याद रखने की बात कही।
