मॉडर्न मल्लावां पब्लिक स्कूल मे मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को मॉडर्न मल्लावां पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, मल्लावां में मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में छोटी बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में समझाया गया। इसके अलावा महिलाओं व छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर उप निरीक्षक महमूद आलम महिला कांस्टेबल रुक्मणी मौजूद रही

