ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत मे दो दो चौंकाने वाली घटना मे शिक्षक की प्रताड़ना से आत्महत्या करने जा रहा था सगीर छात्र ओर तालाब मे कूदकर आत्महत्या करने जा रही नाबालिग युवती को बचाया
सूरत में दो चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर पर छात्र ने मारपीट और टॉर्चर का गंभीर आरोप लगाए है। प्रिंसिपल ओर महिला टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। गनीमत रही कि सुसाइड नोट उसकी बहन के हाथ लग गई और एक बड़ी घटना घटते रह गई।
छात्र को काउंसिलिंग के लिए सूरत की सरकारी सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर के समक्ष उसने प्रिंसिपल ओर महिला टीचर द्वारा की गई मारपीट के बारे में अपनी पीड़ा बताई।
14 वर्षीय छात्र ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है प्रिंसिपल ओर महिला टीचर ने सबके सामने उसे पीटा है। अगर वह घर पर बात करता, तो वह उसके घर वाले से शिकायत करने की धमकी देते थे कि वह स्कूल में सब बच्चों के साथ झगड़ा ओर गालीगलौच ओर मारपीट करता है। मुझे बहुत समय से टॉर्चर किया जा रहा है। इस लिए में सुसाइड करने का रहा हूं। मेरे दोस्त मेरे पर हो रहे जुल्म के गवाह है।
जब यह नोट छात्र की बहन के हाथ लगी तो स्कूल प्रिंसिपल ओर टीचर के टॉर्चर का पता चला। बहन ने उनके हाथ पर टॉर्चर के निशान देखे वह तुरंत भाई को हॉस्पिटल ले गई। छात्र ने डॉक्टर को भी प्रिंसिपल ओर टीचर के अत्याचार के बारे में बताया।
हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ने भी केस पेपर में सारी डिटेल लिखी है, जिसमें छात्र के हाथ पर चौट के निशान होने की बात लिखी है। छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
घटना 2तालाब में आत्महत्या करने पहुंची नाबालिग युवती को बचाया गया
सूरत के पुणागाम स्थित तालाब में आत्महत्या करने पहुंची नाबालिक युवती को पीसीआर के पुलिस जवानों ने तालाब में कूदने से पहले ही बचा लिया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
जब सूरत पुलिस की पीसीआर वैन पुणागाम स्थित तालाब के पास गस्त लगा रही थी तब एक राहदारी ने पुलिस को जानकारी दी कि एक युवती तालाब में कूदने की कोशिश कर रही है। पीसीआरकर्मी फौरन घटना स्थल पहुंचे और युवती को समझाने की कोशिश की पर वोह मानने के लिए तैयार नहीं थी। युवती तालाब के पानी के नजदीक पहुंच गई थी। युवती धमकी दे रही थी कि कोई भी मुझे पकड़ने की कोशिश करेगा तो में तालाब में कूद जाऊंगी। इस बीच किसी ने दमकल विभाग को जानकारी दे दी। दमकलकर्मी भी पहुंच गए। पुलिस और दमकलकर्मियों ने युवती को समझाने की कोशिश कर रहे थे पर वोह भी अड़ी थी किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इस बीच दमकलकर्मी ने ऐसी दौड़ लगाई कि युवती पानी में कूदे इससे पहले ही युवती को पकड़ लिया और खींचकर बाहर लेकर आ गया। इस तरह युवती की जान बचा ली।जब अधिकारियों ने नाबालिग युवती का काउंसिलिंग किया तो युवती ने बताया कि मेरी उम्र वर्ष है। 2 बहन और एक भाई में वोह सबसे बड़ी है। युवती को लगता था कि उनके माता पिता मेरे साथ। भेदभाव करते है वोह उनके दो छोटे भाई बहन को ज्यादा प्यार करते है, ओर मुझे कम प्यार मिलता था। युवती 8वो कक्षा में पढ़ाई करती है। उसी वजह से में आत्महत्या करने आई थी।
