Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: बिलग्राम हरदोई मार्ग पर चलती फोर व्हीलर में लगी आग मची अफरा तफरी गाड़ी से खुद कर जान बचाई

 बिलग्राम हरदोई मार्ग पर चलती फोर व्हीलर में लगी आग मची अफरा तफरी गाड़ी से खुद कर जान बचाई


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

हरदोई। बिलग्राम हरदोई मार्ग पर स्थित फर्दापुर क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही क्षणों में कार आग का गोला बन गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार सड़क पर दौड़ रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी जहां-के-तहां रुक गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में आग लगने के बाद तेज लपटें उठने लगीं और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वाहन में सीएनजी सिस्टम होने और भीषण गर्मी के चलते आग भड़कने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।


गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते चालक और आसपास मौजूद लोगों ने दूरी बना ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


इस घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों, विशेषकर सीएनजी सिस्टम की नियमित जांच कराते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe