Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। मुख्यमंत्री तक पहुंची प्री पेड स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड कराये जाने की मांग

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


*मुख्यमंत्री तक पहुंची प्री पेड स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड कराये जाने की मांग*


*किसानो को समर्थन मूल्य दिया जाये- पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य*

झांसी। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मण्डलायुक्त विमल कुमार दुबे से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया।

     ज्ञापन में कहा गया कि झांसी जनपद के शहर में 93304 , ललितपुर में 41553 एवं जालौन में 58714 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके है। इन मीट रों को लेकर मिल रही शिकायतों के उपरांत हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा इनकी तकनीकी जांच कराये जाने तक प्री पेड मीटरों पर रोक लगा दी है।परंतु जिन लोगों के यहां पूर्व में प्रीपेड मीटर लग चुके है ।वह असमंजस की स्थिति में है कि उनके मीटर कब पोस्ट पेड में परिवर्तित किये जायेंगे तथा बिल के रुप में जो अधिक पैसा विभाग ने वसूल किया है वह कैसे वापिस होगा। यही नही जालौन में इस परेशानी के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं पर मुकदमें दर्ज किये गये है।


ज्ञापन के माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पुरजोर मांग की है कि सभी प्री पेड मीटरों को पोस्ट पेड में परिवर्तित किया जाये और प्रीपेड मीटर से बिल वसूली गई अधिक धनराशि उपभोक्ताओं को वापिस हो तथा जिन महिलाओं के खिलाफ अपनी बात कहने पर मुकदमें लगाए गये है वह तुरंत वापिस लिये जाये।और किसानो को समर्थन मूल्य दिया जाये- पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मण्डलायुक्त के सामने झांसी और ललितपुर जनपद के गेंहू क्रय केंद्रों पर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नही मिलने की शिकायत की। उन्होने कहा कि केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध नही है । जिस कारण किसान केंद्रों पर कई- कई दिनों तक पड़े रहते है। मजबुर होकर किसान सस्ते दामों में अपना गेंहू बाजार में बेच रहा है। किसानो की इस समस्या का निराकरण कराने की मांग की ताकि किसान को उसके गेंहू का समर्थन मूल्य मिल सके । मण्डल आयुक्त ने अविलंब कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

      प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, मुकेश अग्रवाल , अरविन्द बब्लू, शंभू सेन व अनिल रिछारिया शामिल रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe