Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

एम सी बी छत्तीसगढ़: भाजपा सरकार की विफलताओं पर कांग्रेस का करारा पलटवार, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर निशाना

 विनोद कुमार पांडेय 

ब्यूरो चीफ 

जिले:- एम सी बी छत्तीसगढ़ 


भाजपा सरकार की विफलताओं पर कांग्रेस का करारा पलटवार, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर निशाना

मनेंद्रगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा कांग्रेस पर दिए गए बयान के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने तीखा और आक्रामक जवाब देते हुए भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह वही श्याम बिहारी जायसवाल हैं, जो पूर्व में विधायक रहते हुए गाड़ी में फावड़ा और गैता लेकर चलते थे और जहां-तहां भूमिपूजन कर देते थे, लेकिन उन कार्यों में से एक भी आज तक पूर्ण नहीं हुआ। यह भाजपा की दिखावटी राजनीति और जुमलेबाजी का सबसे बड़ा उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों तक प्रदेश में भाजपा सरकार रही और तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को गोद लिया था, लेकिन गोद लेने के बाद भी यहां के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया। हालत यह थी कि क्षेत्र की जनता एक-एक डॉक्टर के लिए तरसती रही, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल रहीं और भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी रही।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के मात्र 5 वर्षों के कार्यकाल में वह विकास कार्य हुए, जो भाजपा अपने 15 वर्षों में नहीं कर पाई। कांग्रेस सरकार ने मनेंद्रगढ़ को जिला बनाया और उसे मूर्त रूप दिया। आज मंत्री जी जिन कार्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं, वे सब कांग्रेस सरकार की ही देन हैं। यदि कांग्रेस सरकार जिला नहीं बनाती, तो आज मंत्री जी के पास न जिला पंचायत होता, न कलेक्टर कार्यालय और न ही किसी बड़े प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करने का अवसर।


उन्होंने आगे कहा कि एग्रीकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, चैनपुर-साजापहाड़ रोड का चौड़ीकरण, मनेंद्रगढ़ का 200 बिस्तरों वाला अस्पताल और चिरमिरी जिला चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कांग्रेस की देन हैं। लेकिन मंत्री जी आत्ममुग्धता के शिकार होकर इन उपलब्धियों को भी अपनी बताने का प्रयास कर रहे हैं।


अशोक श्रीवास्तव ने चुनौती देते हुए कहा कि मंत्री जी अपने कार्यकाल की कोई एक नई उपलब्धि बताएं। भाजपा सरकार केवल एक ही कार्य का बार-बार भूमिपूजन कर जनता को गुमराह करने में लगी है।


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी के कार्यकाल में गांव-गांव के अस्पतालों में नकली और अमानक दवाइयों की सप्लाई हो रही है, जिस पर मंत्री जी मौन साधे हुए हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। प्रदेश के संविदा डॉक्टर अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और भी चरमरा रही है।


अंत में उन्होंने कहा कि मंत्री जी को अब सपनों की दुनिया से बाहर आकर जमीनी हकीकत पर ध्यान देना चाहिए। पूरी भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से दूर होकर आत्ममुग्धता में डूबी हुई है और प्रदेश को गर्त में धकेल रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe