Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मनेंद्रगढ़: मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई चरम पर – कांग्रेस

 बिनोद पांडेय 

ब्यूरो चीफ जिला एम.सी.बी.

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई चरम पर – कांग्रेस

मनेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा गया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कमजोर कूटनीति के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।


प्रेस वार्ता में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया गया कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि पिछले तीन महीनों में कुल 525 रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हालिया 62 रुपये की बढ़ोतरी ने आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे अधिक असर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज घटाने का प्रचार केवल भ्रम फैलाने के लिए किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और कई स्थानों पर यह बढ़ोतरी 4 रुपये तक दर्ज की गई है। एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल, गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। 

जिला महामंत्री रफीक मेमन ने कहा कि खाद्य तेल, दूध, मावा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी के किचन का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर, जो कभी 400 रुपये में महंगा माना जाता था, आज 900–1000 रुपये तक पहुंच चुका है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1580 रुपये से बढ़कर 1691 रुपये हो गए हैं।


जिला महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। पूनम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता के मुद्दों से पूरी तरह बेपरवाह है और केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। देश के संसाधनों और सार्वजनिक उपक्रमों का लाभ सीमित लोगों तक केंद्रित किया जा रहा है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है।महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है, जिससे घर चलाना कठिन होता जा रहा है।


जिला प्रवक्ता भावेश जैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल रही है। जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई मनरेगा योजना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यह गरीबों के रोजगार का कानूनी अधिकार था, जिसे वर्तमान सरकार ने कमजोर कर दिया है।


एन एस यू आई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अंसारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई अब आम जनता के लिए “भाजपा निर्मित आपदा” बन चुकी है। रेलवे टिकट से लेकर स्कूल-कॉलेज फीस तक हर क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं बैंक भी विभिन्न सेवा शुल्क के माध्यम से खाताधारकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। 


जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में राहत दी जाए तथा आम जनता को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe