इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
आशापार हत्याकांड में नया मोड़ परिजनों ने रखीं कई मांगें आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन
जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आशापार में हुई निर्मम हत्या के मामले में आज नया मोड़ देखने को मिला। परिजनों ने पहले शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।घटना की सूचना पर सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष राहुल उपाध्याय समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।
परिजनों ने तहसीलदार के माध्यम से पुलिस अधीक्षक/ जिलाधिकारी को कई मांगें सौंपीं। इनमें परिवार के भरण-पोषण बच्चों की शिक्षा दाह संस्कार एवं जीवन - यापन के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़िता या उनके बच्चों को नौकरी व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई तथा उत्तर प्रदेश राज्य पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत सभी अनुमन्य आर्थिक एवं पुनर्वास सहायता तत्काल दिलाने की मांग शामिल रही।तहसीलदार जलालपुर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन -प्रशासन की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए चहोडा घाट ले गए।इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक सुभाष राय, चिंतामणि मिश्रा भाजपा नेता केशरी नंदन त्रिपाठी ग्राम प्रधान सोनू सिंह पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।थाना प्रभारी टी. के. आजाद अपनी टीम के साथ लगातार मामले की जांच में जुटे हुए हैं। उन्होंने भी परिजनों को न्याय दिलाने और हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।
