मल्लावा हरदोई में ओलावृष्टि का कहर बर्बाद हुई फसलें, किसानों की आंखों में आंसू।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई में कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि किसानों की मेहनत पर चंद मिनटों में पानी फिर गया। मल्लावां क्षेत्र से लेकर मांधौग़ज क्षेत्र में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया।जिन खेतों में कल तक सुनहरी फसलें लहरा रही थीं, आज वहां सिर्फ कीचड़ और बर्बादी नजर आ रही है। वायरल वीडियो में एक किसान अपनी उजड़ी फसल को देखकर बिलख-बिलख कर रो रहा है।अब क्या करेंगे भगवान उसकी यह दर्द भरी पुकार हर किसी का दिल झकझोर रही है। प्रकृति ने किसानों के साथ बे मौसम बारिश ओलावृष्टि करने से किसान टूट गया भुखमरी की कगार पर पहुंचने को तैयार हो गया।यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों के सपनों, बच्चों की पढ़ाई लड़के और बेटियों की शादी विवाह सारे खर्च का भार फसल निकलती है और पूरे परिवार की उम्मीदों के टूटने की कहानी है। महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में मिट्टी में मिल गई, जिससे किसान गहरे आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इन किसानों की सुध लेगा? जरूरत है तत्काल सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की, ताकि उनके टूटे हौसलों को सहारा मिल सके। क्षेत्र के गांव इस्लामपुर सभा जगाई सुमेरपुर लच्छीपुर भूल भवानीपुर मुस्तफाबाद सुकरौला कल्याणपुर खैरूद्दीन पुर बांदीपुर श्यामपुर साईं बगदाद ऊंचा गांव तेंदुआ गोसवा तेजीपुर मल्लावां दारापुर भडवल सलेमपुर बरौना बरहुवां खेमीपुर अकबरपुर गाजीपुर मिठाई आदि कई दर्जन गांव की फसल गेहूं मक्का खरबूजा खीरा एवं सब्जी की खेती ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं।

