ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
पलसाना पुलिस ने दस्तान गांवकी विनायक विला सोसायटी के बंद मकानसे 2,56,800 रुपये की विदेशी शराब जब्त की।
सूरत जिला पुलिस प्रमुख राजेश गढीया और डीवायएसपी एच.एल. राठौड़ ने मौजूदा चुनाव अवधि के दौरान विदेशी शराब के अवैध कारोबारमें शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।पलसाना पुलिस स्टेशन के पीआई बी.डी. झीलरिया द्वारा पुलिस स्टेशनके कर्मचारियों को दिए गए निर्देशानुसार, राजमार्ग क्षेत्रों से विदेशी शराब सहित विभिन्न नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और गहन वाहन जांच के निर्देशों दिए गए।
पलसाना पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी निकेत कुमार, नीलेशभाई, अमृतभाई, जिगरभाई, विक्रमभाई, संजयभाई, विष्णुभाई और महिपाल सिंह वाहनों की गहन जांच कर रहे थे।उसी समय सूचना मिली कि दस्तान गांव की विनायक विला सोसाइटी के मकान नंबर 87 मे एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी मात्रामें विदेशी शराब छुपाई है। शराब छिपाने की विशिष्ट सूचना मिलने पर तुरंत छापेमारी की।
पलसाना पुलिसकी मकान नंबर 87 पर छापा मारी दौरान बंद मकानसे 1152 नंग विदेशी शराब, व्हिस्की और बीयर के टीन बरामद हुए जिनकी कीमत 2,56,800. लाखका मुद्दामाल जप्त करके शराब छिपाने वाले अज्ञात व्यक्तिके खिलाफ अवैध विदेशी शराब रखने का गुनाह दर्ज करके वांछित घोषित किया गया उनको पकड़ने की दिशामे पलसाना पुलिसने जांच शुरूकी।
