Etawah News: जैनपुर नागर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा। उच्च प्राथमिक विद्यालय जैनपुर नागर कम्पोजिट (कक्षा 1 से 8) में वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाफल (रिपोर्ट कार्ड) वितरित किए गए तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर शील्ड व पुरस्कार प्रदान किए गए।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने पर पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए।इसी क्रम में विद्यालय द्वारा “स्कूल चलो अभियान एवं छात्र नामांकन मेला” भी आयोजित किया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में लगाए गए बैनर एवं संदेशों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव के नेतृत्व में समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षकों में सहायक अध्यापक राजेश कुमार जादौन, नीरज कुमार यादव, अखिलेश कुमार, पंकज प्रताप सिंह, ज्योति भारद्वाज, अफीका सुल्तान, उमा सविता, डी.एल.एड. प्रशिक्षु शिल्पी एवं दिव्या ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही एसएमसी सदस्य व अध्यक्ष बबली देवी तथा छात्रों के अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।



