संविलियन विद्यालय गोसवा में सेवानिवृत समारोह पर भावुक दिखी शिक्षक।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां सेवानिवृत्त समारोह के अवसर पर न्याय पंचायत पुरबावा के अंतर्गत संविलियन विद्यालय गोसवा की प्रधानाध्यापिका श्री मती चंद्रकांती जी के सेवानिवृत्त सम्मान के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ,।तदोपरांत विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मां की वंदना स्वागत गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया , विद्यालय परिवार के द्वारा समस्त अतिथिगणों का स्वागत अभिनंदन कर , सभी अतिथिगणों ने सेवानिवृत शिक्षकों को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया।साथ ही विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अतिथियों को गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया, विद्यालय के नन्हे मुन्हें छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए , छात्र छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित कर बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पल बहुत ही भावुक क्षणो तक रहा । आपने अपने ज्ञान, स्नेह, अनुशासन और समर्पण से अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन को उज्ज्वल बनाया है। आपने केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि हमें अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य और जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान की। आपके मधुर व्यवहार, धैर्यपूर्ण मार्गदर्शन और सरल व्यक्तित्व ने विद्यालय के वातावरण को सदैव प्रेरणादायक बनाए रखा।
आपकी शिक्षा ने हमें आत्मविश्वास, परिश्रम और ईमानदारी का महत्व समझाया, जो जीवन के हर क्षेत्र में हमारा मार्गदर्शन करेगा। आपके लोगो के द्वारा दी गई सीख और प्रेरणा हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेगी। विद्यालय में आपकी कमी अवश्य महसूस होगी, परंतु आपके विचार और आदर्श सदैव हमारे साथ रहेंगे।ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन का यह नया चरण सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सम्मान से परिपूर्ण हो। आपने जो प्रकाश ज्ञान का फैलाया है, वह सदैव हमारे जीवन को आलोकित करता रहेगा।
इस अवसर पर गत सेवानिवृत शिक्षिका श्री मती शशिप्रभा देवी, ब्रजेश कुमार अवस्थी जिला कोषाध्यक्ष , श्री विवेक कुमार जिला उपाध्यक्ष, सुबोध कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रेमशील पाण्डेय ब्लॉक महामंत्री, शिवेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, अरुण कुमार , राजा रंकेश नोडल संकुल शिक्षक, श्रीमती बबिता वर्मा, श्री मती रुबीना परवीन अंसारी ,श्रीमती अंकिता ओमर, श्रीमती कल्पना देवी, श्री मती शिखा कनौजिया, श्री मती स्मिता कनौजिया, श्रीमती सुनीता देवी, श्री मती बीना वर्मा ,मो0 अलीम अरुण कुमार ,अन्य अभिभावक गण उपस्थित रहे।

