ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
कुकरमुंडा पुलिस ने पानी बारा गांव से 45,000 रुपये के चांदी के आभूषण चोरी के आरोपी को चंद घंटों मे गिरफ्तार किया।
तापी जिला पुलिस अधीक्षक जे.एन. देसाई और पुलिस उप अधीक्षक निज़र के मार्गदर्शन में, कुकरमुंडा पुलिस और आपराधिक जांच दलने पुलिस स्टेशन की सीमाके भीतर हुई चोरी और डकैती के सिलसिले में पुलिस से भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश मिलने के बाद दोषियों को ढूंढने के लिए जांच शुरू की गई।तापी जिले के पानीबारा गांवमें खुले घर से 45,000 रुपये के चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना कुकरमुंडा पुलिस स्टेशन के दफ्तर में दर्ज की गई थी।
अपराध को सुलझाने और आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच के आदेशानुसार, पीआई देसाई, पीएसआई डी.डी. रावल और पुलिसकर्मी रविभाई, जनकुमार, कमलेशभाई, भरतजी के मार्गदर्शन में गश्त पर थे।
चांदी के आभूषणों के आरोपी भावकुमार विनेशभाई वलवी, जो पानीबारा, तालुका कुकरमुंडा का निवासी है, चोरी के आभूषण बेचने के लिए जा रहाहै अभी फूलवाड़ी तीन रास्ता बसस्टैंड के पास खड़ा होनेंकी सूचना के आधार पर, कुकरमुंडा पुलिसने कुछ ही घंटों के भीतर चांदी के गहने चूरानेवाले आरोपी को वहीं से पकड़ लिया और उससे 45,000 रुपये के चांदी के आभूषण जब्त करके उसके खिलाफ चोरी का गुनाह की धारा तहत कानूनी कार्रवाई की गई।
