ब्यूरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत ग्रामीण जिले के एल.सी.बी. पैरोल फरलो दस्ते ने कामरेज तालुका के करजन गांव से आपूर्ति किए जाने से पहले ही विदेशी शराब की खेप को पकड़ लिया
चुनाव के मौसम में विदेशी शराब की आपूर्ति शुरू होने से पहले ही, एलसीबी ने सारा खेल बिगाड़ दिया!मतदान के लिए बचे कुछ ही घंटों को देखते हुए, आजसे ही जिले भरमें मतदाताओं को लुभाने केलिए शराब घर घर बांटनेका आयोजन किया जाएगा और राजनीतिक दल आज रात से ही वोट के लिए शराब की दुनिया जैसा माहौल बनाना शुरू कर देंगे। सूरत जिला ग्रामीण एलसीबी पुलिस ने इस पर कड़ी नजर रखने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
पीआई,आर,बी, भटोल ओर एन.जी. पांचानी के मार्गदर्शन में, पीएसआई ए.एन. चौहान और पुलिस स्टाफ पुलिसकर्मियों जगदीशभाई, हरसुरभाई, विक्रमसिंह की एक टीम बनाई और सूरत के ग्रामीण क्षेत्र में गश्त के दौरान एक निजी व्यक्तिसे मिलीथी सूचना।
सूचना के आधारपर कामरेज तालुका के करजन गांव की सीमामे स्थित घाला से करजन जाने वाली सड़क पर खोलेस्वर में रहने वाला एक सूचीबद्ध शराब तस्कर, हितेश उर्फ लालू गोमनभाई वसावा, अपने साथियों के साथ विदेशी शराब की बड़ी मात्रा उतार रहा है और शराब से भरी अपनी बलेनो और स्विफ्ट कार में इसे ले जाने की योजना बना रहा है।सूचना के आधार पर, करजन गांव के बाहरी इलाके में घाला से करजन जाने वाली सड़क पर जांच करते समय,पुलिस कर्मियोंने मारुति सुजुकी बलेनो कार संख्या GJ-05- R5-4182 के चालक कार लेकर फरार हो गया। फील्ड में जांच करने पर, उन्हें एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (GJ-16-BN-6132) खुले मैदान में खड़ी मिली। दो अज्ञात व्यक्ति कार को मैदान में कार छोड़कर फरार हो गए।
कार के पास खड़े दो व्यक्ति विदेशी शराब के बक्से एक चार पहिया वाहन में लाद रहे थे और पुलिस को देखते पास केले के खेत से भाग गए। जांच के दौरान दोनों पकड़े गया।
मौके पर हुई जांच में जमीन से और स्विफ्ट चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। विदेशी शराब का ऑर्डर देने वाला हितेश उर्फ लालू गोमनभाई है, जो खोलेस्वर गांव, तहसील कामरेज, मे रहता है,स्विफ्ट कार जीजे-05-आर5-4182 नंबर की चार पहिया गाड़ी लेकर फरार हुए अज्ञात चालक को वांछित घोषित किया।
पुलिसने विदेशी शराब की बोतलें, बीयर का टिन नंबर-1416, मूल्य 2,60,196 रुपये, स्विफ्ट कार 5,00,000 लाख रुपये के बरामद की गईं, कुल 7,60,196 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया गया। वांछित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
