शिल्पी हत्याकांड में अशांति फैलाने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज ।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़ी रसूलपुर शिल्पी कुशवाह के सम्बन्ध में कुछ व्यक्तियों द्वारा जाति उन्माद फैलाकर शान्ति व्यवस्था को खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को भ्रमित कर उकसाने का प्रयास कर रहे हैं,जानकारी मिली कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ संगठनो व अन्य यूटूबरो द्वारा आम जनता में जाति उन्माद वैमनस्यता पैदा करते हुए दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम गढ़ी रसूलपुर में आम जनता को पहुंचने का आवाहन किया गया । जिससे उक्त संगठनों के उकसावे पर दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सम्बन्धित ग्राम में लगभग 150 व्यक्ति पहुंचे, वहां पहुंचकर उनके द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पपन्न की जिससे कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित हुई । उक्त प्रकरण के संबंध में विभिन्न संगठन व व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । तथा 03 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया संदीप मौर्या उम्र 26 वर्ष विपिन मौर्या उम्र 23 वर्ष अमन मौर्या उम्र 21 वर्ष सर्व निवासी ग्राम उसरहा थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गई है।
उक्त के सम्बन्ध में कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपरोक्त गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों के सम्बन्ध में लापता होने सम्बन्धी मिथ्या एवं भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है । जो पूर्णत असत्य निराधार है। हरदोई पुलिस तीन युवकों के लापता सम्बन्धी प्रसारित खबर का खंडन करती है ।
