Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: फर्जी लूट की सूचना निकली झूठी,जीजा-साले के विवाद में पुलिस को दी गई गलत जानकारी

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


फर्जी लूट की सूचना निकली झूठी,जीजा-साले के विवाद में पुलिस को दी गई गलत जानकारी

फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी द्वारा 20 ग्राम सोने की लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी गई। जांच में सामने आया कि यह मामला जीजा-साले के आपसी विवाद से जुड़ा है और लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।


सर्राफा व्यापारी श्याम जी वर्मा ने थाना मऊदरवाज़ा में सूचना दी थी कि 17 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे चिल्सरा रोड पर स्कूटी से जाते समय एक मारुति स्विफ्ट डिजायर में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे 20 ग्राम सोना लूट लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पीछा करते हुए गाड़ी का वीडियो बनाया था।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह और एसएसआई वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की। जांच में पाया गया कि जिस मारुति स्विफ्ट डिजायर (नंबर MP07ZR9849) का जिक्र किया गया था, वह शिकायतकर्ता श्याम जी की बहन पूनम सोनी पत्नी दिलीप सोनी निवासी लश्कर, ग्वालियर की है।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह विवाद साल 2022 से चला आ रहा है। तब दिलीप सोनी ने अपने साले श्याम वर्मा को अहमदाबाद में एक ज्वेलर्स की दुकान में नौकरी दिलवाई थी। आरोप है कि श्याम वर्मा वहां से लगभग 4 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे, जिसके संबंध में संबंधित कंपनी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।


इसी रंजिश के चलते श्याम वर्मा ने अपने जीजा दिलीप सोनी के खिलाफ अपनी पत्नी शिवानी वर्मा की ओर से शहर कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज कराया था। दिलीप वर्मा इसी मामले की तारीख पर ग्वालियर से फर्रुखाबाद आए थे। श्याम वर्मा ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए वीडियो बनाया और फिर फर्जी लूट की सूचना देकर उन्हें फंसाने की साजिश रची। थाना प्रभारी अजब सिंह ने पुष्टि की कि यह आपसी विवाद का मामला है और लूट की कोई घटना नहीं हुई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe