Etawah News: सीबीएसई का परिणाम घोषित जसवंतनगर एजुकेशन अरेना कोचिंग में रिचा निषाद ने 94.8% अंक पाकर जिले में परिचम लहराया
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: सीबीएसई परिणाम घोषित होने पर कस्बा में स्थित एजुकेशन अरेना कोचिंग के छात्रों का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा जिसमें रिचा निषाद ने 94.80% पास कर के एजुकेशन अरेना कोचिंग संस्थान का जनपद में मान बढ़ाया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। एजुकेशन अरेना कोचिंग संस्थान की टॉपर छात्रा रिचा निषाद ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, गुरुओं मान बढ़ायाशिवेंद्र 88%
कृष्णा मिश्रा 88%,
शिवम कुमार 87.40 %
आयशा राजपूत 87.20 % तथा आयुष यादव ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। कोचिंग संस्थान और भी छात्रों ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की अपनी मेहनत से मान बढ़ाया है।इस अवसर पर सम्मान समारोह में संस्थान के संचालक शिवम यादव ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कोचिंग संस्थान के संचालक शिवम यादव ने बताया कि एजुकेशन अरेना पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां अनुभवी शिक्षकों की टीम समर्पण के साथ छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। एजुकेशन अरेना की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


