Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद की अनविष्का शर्मा को स्वर्ण पदक,महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

9452755077


मोहम्मदाबाद की अनविष्का शर्मा को स्वर्ण पदक,महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद (उ.प्र.)। मोहम्मदाबाद निवासी अनविष्का शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के दीक्षांत समारोह में एम.एड. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।इस भव्य समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। राष्ट्रपति ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।अनविष्का शर्मा एक शिक्षित और उच्च आदर्शों वाले परिवार से आती हैं। वह स्वर्गीय श्री विद्याभूषण शर्मा की नातिन हैं, जिन्होंने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में शिक्षा की नींव रखी थी। उनकी इस उपलब्धि पर श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा (बड़े पिताजी) और श्री मनीष शर्मा (पिताजी) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वर्तमान में अनविष्का शर्मा राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) में शोधार्थी हैं। वह शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही हैं।अनविष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के अपने मार्गदर्शक डॉ. चंद्रशेखर पांडेय और डॉ. हरीश पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe