Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: नवकार महामंत्र से गूंजा श्वेतांबर भवन, विश्व शांति के लिए किया जाप

 लोकेशन आलोट संवाददाता 

डॉ सुनील चोपड़ा


नवकार महामंत्र से गूंजा श्वेतांबर भवन, विश्व शांति के लिए किया जाप

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के आव्हान पर गुरुवार को आलोट नगर में 'विश्व नवकार दिवस' पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय जैन श्वेतांबर भवन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में सकल श्री संघ ने एकजुट होकर अहिंसा और जीव-दया का संदेश दिया।


 95 मिनट तक चला सामूहिक साधना का दौर विश्व शांति के संकल्प के साथ सुबह ठीक 8:01 बजे जाप की शुरुआत हुई जो सुबह 9:36 बजे तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान पूरा हॉल नवकार महामंत्र की दिव्य ध्वनि तरंगों से गुंजायमान रहा। समाजजनों ने सामूहिक स्वर में महामंत्र का उच्चारण कर विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संघ के वरिष्ठों ने बताया कि इस जाप का मुख्य उद्देश्य नकारात्मकता का नाश कर समाज और राष्ट्र में शांति स्थापित करना है।


प्रभावना का हुआ वितरण

जाप की पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को सामूहिक प्रभावना वितरित की गई। प्रभावना का लाभ सुरेश बांठिया, डॉ सुनील चोपड़ा, संजय डूंगरवाल, सुधीर भंडारी, अजय भंडारी, प्रदीप पारीख, रजनीश सिसोदिया, विमल कुमार जैन मावा वाला, तपन कुमार पगारिया, विकास धूपिया , मांगीलाल जैन, मानक लाल धाकड़ परिवार की ओर से प्रदान की गई, जिसका सभी ने सहर्ष लाभ लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe