ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
एसओजी पुलिस ने कामरेज पुलिस स्टेशन में जुआ खेलने के गुनाहमे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
मौजूदा चुनावी माहौल में जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और फरार तथा अपराध करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए, जिला पुलिस प्रमुख राजेश गढीया के निर्देशानुसार, एसओजी शाखाके पीआई एल, डी,ओदेदरा, पीएसआई जे.के. राव और स्टाफ प्रकाशभाई, भरतभाई और सागरभाई के स्टाफ पीआई के मार्गदर्शन मे गश्त पर थे।सूचना मिलने पर कामरेज पुलिस स्टेशन में अवैध जुआ खेलने के मामलेमे गुनाह दर्ज कियागया था। वो दर्ज जुएके मामले में वांछित आरोपी मनीष नटवरभाई पटेल, नवागाम, नवा फलिया, ता, कामरेज। विशेष सूचना के अनुसार कि वह कामरेज चार रास्ता पुल के नीचे खड़ा है।
जानकारी के आधार पर एसओजी टीम ने खुफिया रिपोर्ट के विवरण के अनुसार आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह जुए के अपराध में वांछित है।
पकड़े वांछित आरोपी मनीष पटेल की गिरफ्तारी के साथ कानूनी कार्रवाई की गई। जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी मनीष पटेल को कामरेज पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
