ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सूरत ग्रामीण एसओजी पुलिस ने प्रतिबंधित मादक सिरप बेचने के आरोप में शिरवी मेडिकल स्टोर्स के प्रबंधक फुलचंद शिरवी को गिरफ्तार किया।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नियमित रूप से पूरे गुजरात में आपके अपने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों जिसमे फर्जी डॉक्टर हो या गैरकानूनी औषधियों बेचने वालों सभीसे भारी मासिक किश्तें वसूल रहे हैं।एसओजी शाखा द्वारा कडोदरा जीआईडीसी क्षेत्र के सोनी पार्क स्थित 'शिरवी मेडिकल स्टोर' पर अचानक छापेमारी की गई। डॉक्टर के पर्चे के बिना नशीले सिरप की अवैध बिक्री करते हुए एक मेडिकल ऑपरेटर को रंगे हाथों पकड़ा गया।
एसओजी पीआई एल. डी. ओदेदरा, पीएसआई जे.के. राव और पुलिस कर्मियों राजेंद्रभाई, भूपेंद्रभाई और प्रकाशभाई को कडोदरा क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलने पर, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक जी. यू. उपाध्याय ने उनके साथ मिलकर सोनी पार्क में कैलाशभाई की इमारत में स्थित शिरवी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
मेडिकल स्टोरों में छानबीन के दौरान वहासे अवैध तरीके से नशीली शिरप बेचने वाला फुलचंद मंगिलाल शिरवी को गिरफ्तार किया, जो बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीला सिरप बेच रहा था। पता: 237 नीलकंठ सोसाइटी, तातिथैया, तहसील पालसाना, मुलराहे, भूरालाश, तहसील बाली, जी पाली, राजस्थान।
शिरवी मेडिकल स्टोर्स में अवैध सिरप रेक्सले- टी 100 की बोतले पाए जाने के मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत आगे की जांच की गई है।
एसओजी पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण जांचों में से एक यह जांचना है कि मेडिकल स्टोर के मालिक का लाइसेंस असली है या नकली। पालसाना तालुका में बड़ी संख्या में लोग फर्जी अंतरराज्यीय लाइसेंसों पर व्यापार कर रहे हैं।
