लोकेशन आलोट
जिला संवाददाता डॉ सुनील चौपड़ा
*खजुरी देवड़ा स्कूल में प्रवेश उत्सव, पुस्तकें और साइकिलें वितरित*
आलोट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरी देवड़ा में सत्र 2026-27 का शुभारंभ 'प्रवेश उत्सव' के साथ हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि ईश्वरलाल परमार, जनपद सदस्य सुमेर सिंह राठौर एवं प्राचार्य जाकिर हुसैन मेव ने मां सरस्वती के पूजन के साथ सत्र की शुरुआत की, नवागत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया,इस अवसर पर शासन की योजनाओं के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं, साथ ही दूर-दराज से आने वाले पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं, प्राचार्य मेव ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

