बारी समाज ने किया 74वें कल्याण समिति द्वारा आयोजित सामूहिक बारात का स्वागत
अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ -
श्री दुर्गा जी मंदिर के कल्याण मंडप में निर्धन और असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कल्याण मंडप द्वारा 25 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया ।दुर्गा मंदिर से बारात का प्रस्थान रामलीला विवाह स्थल के लिए हुआ । जहां ऐशबाग नगर निगम के पास बारात का स्वागत समारोह बारी समाज द्वारा किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन गिरजा शंकर बारी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार बारी ( सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग) मौजूद रहे साथ ही संदीप कंछल, संतोष राय (पूर्व पार्षद), अंजनी श्रीवास्तव उपविजेता विधायक भा.ज.पा., साकेत शर्मा प्रदीप शर्मा बारी पार्षद, विजय बारी, विकास रावत, संदीप बारी, शिव प्रताप बारी, संतोष बारी, शुभम कश्यप, जय प्रकाश कश्यप, सवित्री वर्मा, रंजना वर्मा, संजू वर्मा, रीनू वर्मा, श्वेता वर्मा ने बड़ी ही धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। उसके बाद बग्घियों पर सवार सजे सवरे दूल्हे पुष्प वर्षा के बीच बारात लेकर ऐशबाग के रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां पर विवाह संपन्न हुआ। रात में श्रीरामचरित मानस की चौपाई के बीच सजी सवरी दुल्हनों ने जयमाला डाली।
मुख्य अतिथि अयोध्या रंगमहल के पीठाधीश्वर पूज्य महंत राम शरण दास महाराज ने दंपतियों और मंदिर के कार्यकर्ताओं, सेवादारों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों में कन्या विवाह कराना सर्वोत्तम सेवा कार्य है। कन्यादान एक महादान है। राजेंद्र गोयल ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह 28 साल से किया जा रहा है। अब तक 74वा कल्याण मंडप कार्यक्रमों में 1700 से अधिक कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। नव दंपति को अनेक उपहार और वस्त्र, आभूषण, बर्तन आदि जीवन उपयोगी सामग्री दी गई। इस मौके पर मंदिर की ओर से मीडिया प्रभारी राजेंद्र गोयल, ताराचंद अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, अनिल अग्रवाल, रामनरेश मिश्र, पवन अग्रवाल, रामकिशन जायसवाल, अजय गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि रहे।
