प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन की तैयारियों का किया निरीक्षण।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसभा में आने वाले लोगों के बैठने,भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की।इस दौरान पार्टी व संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सांसद अशोक रावत विधायक आशीष सिंह आशु विधायक बम्बा लाल विधायक पंकज गुप्ता विधायक श्रीकांत कटियार सहित कई जन प्रतिनिधि एमएलसी और पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक एसडीम क्षेत्राधिकारी तहसीलदार प्रभारी निरीक्षक मल्लावां सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों को व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी और तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया।


