हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में मल्लावां भगवंत नगर की दो छात्राओं ने जिले की टॉप-10 में आठवां स्थान पाया।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में मल्लावां भगवंत नगर की दो छात्राएं एंजेल शर्मा पुत्री बृजेश शर्मा व लक्ष्मी देवी पुत्री श्यामू गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।दोनों छात्राओं ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई भगवंत नगर स्थित लक्ष्मी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल से की। विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण किशोर कौशल ने बताया कि छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। उनकी लगन और मेहनत को देखकर पहले से ही उम्मीद थी कि वे हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। पटेल स्मारक इंटर कॉलेज मल्लावां से हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने में वहां के प्रधानाचार्य पंकज वर्मा का अनुशासन शिक्षण व्यवस्था काफी सराहनीय रही।छात्राओं की सफलता पर नगर से लेकर विद्यालय तक खुशी का माहौल रहा। परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
