इसरार अहमद
जिला संवाददाता अम्बेडकरनगर
दान बहादुर सूर्य कुमार इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
अम्बेडकरनगर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित दान बहादुर सूर्य कुमार इंटर कॉलेज, बन्दीपुर के छात्र- छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।हाईस्कूल वर्ग में शिवम यादव ने 565 अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। विशेष रूप से उन्होंने गणित विषय में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। हाईस्कूल में 500 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 40 से 45 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।वहीं इंटरमीडिएट वर्ग की छात्रा स्वेता चौहान ने 433 अंक प्राप्त कर शानदार सफलताअर्जित की।उल्लेखनीय है कि स्वेता चौहान वर्ष 2024 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में भी जिले की टॉपर सूची में शामिल रही थीं। इंटरमीडिएट में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 30 से 35 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

