डॉ. अशोक कुमार स्मारक इण्टर कॉलेज ने प्रदेश व जिले में लहराया परचम
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
अंबेडकर नगर। विगत वर्षों की भांति इस बार भी कक्षा 10 की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में डॉ० अशोक कुमार स्मारक इण्टर कॉलेज तमसा मार्ग मीरानपुर अकबरपुर की छात्रा रेचल वर्मा ने 96.5 % अंक प्राप्त करके प्रदेश में 8 वां स्थान हासिल किया। वहीं रेचल वर्मा जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। साथ ही विद्यालय की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने 96% अंक प्राप्त करके जिले में चौथा स्थान विधि यादव ने 95.83% अंक प्राप्त करके जिले में पांचवां स्थान शगुन चौहान ने 95.67% अंक प्राप्त करके जिले में छठवां स्थान अमेय तिवारी ने 95.17% अंक प्राप्त करके जिले में नवां स्थानव तनु ने 95.17% अंक प्राप्त करके जिले में नवां स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार अमूल्या वर्मा ने 94.2% अंक प्राप्त करके जिले में पहला स्थान तथा अभिनव वर्मा ने 90.4% अंक प्राप्त करके जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार डॉ० अशोक कुमार स्मारक इण्टर कॉलेज का यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। इस बड़ी सफलता के लिए प्रबन्धक रेनू वर्मा डायरेक्टर अभिनव वर्मा का कुशल मार्गदर्शन रहा । प्रधानाचार्य रामफूल यादव व उप प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ ने भी बच्चों को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना शुकी है।
